मायावती नहीं भ्रष्टाचारी मंत्री बोलिए : डीडी मिश्रा

लखनऊ। पूरे देश में सत्ताधारी ताकतों को भ्रष्टाचारी बताने की मुहीम निकल गयी है। जहां केन्द्र सरकार इस घेरे में हैं वहीं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती भी इस जंजाल से दूर नहीं। शुक्रवार को तो इसकी पराकाष्ठा उस समय देखने को मिली जब डीआईजी फायर डीडी मिश्रा मे पूरे मीडिया तंत्र के सामने मायावती को भ्रष्टाचारी बताया। उन्होंने खुले आम यूपी की सीएम को अपशब्द कहे और कहा पूरा उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार की चपेट में हैं। सरकारी वाहनों की खरीद-फरोख्त में खुलेआम घोटाले हुए हैं, यह सब कुछ मायावती के इशारे पर हुआ है।

दूसरे शब्दों में आप कह सकते हैं मायावती के ही कहने पर सारे घोटाले हुए हैं। अपने गु्स्से और जबान पर काबू ना रखते हुए डीडी मिश्रा ने मायवती को ऐसे संबोधित किया जैसे कि वो प्रदेश की सीएम नहीं बल्कि उनके घर की कोई मुलाजिम हों। यही नहीं सब कुछ कहने के बाद डीडी मिश्रा ने अपने आप को असुरक्षित बताते हुए कहा कि उनके खुले विचारों के चलते मायावती उनकी हत्या भी करवा सकती हैं।

खैर इस तरह से यूपी के आलाकमान पर आरोप लगाने वाले को बक्शा तो जा नहीं सकता था सो मायावती ने उन्हें पागल करार देकर जेल भिजवा दिया। लेकिन प्रश्न यह उठता है कि जब तक यूपी के सीएम पर सनसनीखेज आरोप नहीं लगे थे तब तक वो डीआईजी बड़े आराम से विभाग में नौकरी कर रहा था और जब उस व्यक्ति ने सीएम मायावती जी पर आरोप लगाये तो वो पागर करार दे दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+