लंदन : कश्मीर पर बोलते ही परवेज मुशर्रफ पर पड़ा जूता

Pervez Musharraf
इस्लामाबाद। एक बड़ी खबर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी हुई है। पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर लंदन की एक सभा में एक शख्स ने जूता फेंकने की कोशिश की है। जियो न्यूज के मुताबिक परवेज मुशर्रफ के साथ यह हादसा उस समय हुआ जिस समय ब्रिटेन ल्यूटॅन शहर में मुशर्रफ कश्मीरियों के एक समूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने अपना भाषण शुरू ही किया था कि उसी दौरान एक शख्‍स ने मुशर्रफ पर जूता फेंकने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मी ने उस शख्‍स को पकड़ लिया। लेकिन मुशर्रफ के खिलाफ उस व्यक्ति की नारेबाजी बंद नहीं हुई। वो मुशर्रफ को गैर इस्लामिक बता रहा था।

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति ने साल 2008 में पद छोड़ दिया था और अपने ऊपर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी द्वारा महाभियोग चलाए जाने से बचने के लिए वह 2009 के शुरू से पाकिस्तान से बाहर लंदन में रह रहे हैं। वैसे जूता फेंकने की घटना मुशर्ऱफ के साथ पहले भी हो चुकी है। उन्हें इसी साल की फरवरी में ही लंदन की एक सभा में एक व्यक्ति ने जूता फेंक कर मारने की कोशिश की थी लेकिन जूता उन्हें लगा नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+