झल्लाये अन्ना ने की ब्लॉग बंद करने की घोषणा

दरअसल अन्ना के ब्लॉगर राज पारूलकर ने अपने ब्लॉग पर उस चिठ्ठी को सार्वजिनक किया है जिसमें अन्ना ने कहा था कि वो कोरकमेटी के 4 सदस्यों से बुरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं। इसलिए वो अपनी कोरकमेटी का पुनर्गठन करना चाहते थे,ये चार सदस्य हैं अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण और मनीष सिसोदिया। उनका दावा था कि अन्ना टीम में फूट पड़ गयी है और यह बात अन्ना भी जानते हैं।
राजू का कहना था कि अन्ना मानते हैं कि ये चारों सदस्य अवसरवादी, लोकतांत्रिक और मौकापरस्त हैं। खैर अन्ना ने तो अपनी बात लोगों के सामने रख दी, अब देखना है कि ब्लॉगर साहब अपनी सफाई में क्या कहते हैं, जिनकी प्रेस वार्ता आज किसी भी वक्त हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications