आजम खां ने अन्ना को कहा ब्लैकमेलर तो दिग्गी ने उड़ाई खिल्ली

तो वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से अन्ना हजारे पर हमला किया है। दिग्गी का कहना है कि अन्ना रोज बयान बदल कर खुद अपनी विश्वसनीयता कम कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि अन्ना कभी कांग्रेस को हराने की बात करते हैं तो कभी कहते हैं कि वह किसी दल के विरूद्ध प्रचार नहीं करेंगे, अब वह कह रहे हैं कि पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के विरूद्ध प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अन्ना का सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि वह सोच समझ कर बोले। इस तरह के बयान देकर वह खुद अपनी विश्वसनीयता कम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अन्ना ने मौन व्रत तोड़ने के बाद कहा था कि अगर इस सरकार इस सत्र में जनलोकपाल बिल नहीं पार करती है तो पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में अन्ना और अन्ना की टीम खुलकर कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेगी।












Click it and Unblock the Notifications