येदियुरप्पा की जमानत याचिका पर सुनवाई 8 नवंबर तक टली

इसके साथ ही पिछले 21 दिनों से न्यायिक हिरासत में बंद 68 साल के येदियुरप्पा के आज रिहा होने की संभावना खत्म हो गई। न्यायमूर्ति पिंटो ने कहा कि मैं अभी भी मामले का अध्ययन कर रहा हूं। अध्ययन जारी है और अभी खत्म नहीं हुआ है। मुझे और स्पष्टीकरण की जरूरत है। न्यायमूर्ति पिंटो ने कल येदियुरप्पा को दो मामलों में से एक में जमानत दे दी थी लेकिन एक अन्य पर फैसला आज के लिए सुरक्षित रखा था।
येदियुरप्पा को एक शिकायत के मामले में राहत मिली जिसमें उनपर व्यक्तिगत लाभ के लिए सरकारी जमीन को गैर-अधिसूचित करने का आरोप लगाया गया था जबकि एक अन्य शिकायत को आज के लिए रोक दिया गया। अब येदियुरप्पा की जमानत याचिका पर सुनवाई 8 दिनों बाद ही शुरू होगी। यानिकि आने वाले कुछ दिनों में उन्हें जेल की ही हवा खानी पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications