महिला आयोग जारी करेगा हेल्पलाइन नंबर

यह परियोजना पायलट आधार पर शुरू होगी। इस काल सेंटर से महिलाओं को यह फायदा होगा कि वह 24 घंटों में कभी भी और कहीं से भी अपनी परेशानी आयोग को बता सकती हैं और इसी फोन पर उनकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी। उन्होंने कहा काल सेंटर को लेकर अंतिम तैयारियां चल रही हैं। काल सेंटर में कर्मचारी आयोग के ही होंगे।
ममता ने आज पंजाब, राजस्थान, केरल और उत्तराखंड में महिला अधिकार अभियान की भी शुरूआत की और इसका लोगो जारी किया। इस अभियान के तहत इन राज्यों में गांव और जिला स्तर पर महिलाओं को उनके अधिकारो के प्रति सजग करने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications