यूपी में छात्र को बस ने कुचला, विरोध के बाद बवाल

Uttar Pradesh: Student died in Bus accident
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आज सुबह कोचिंग के लिए जा रहे एक छात्र की स्कूली बस की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। घटना से गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी। हिंसा पर आमादा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोली चलानी पड़ी। पुलिस अधीक्षक भगवान स्वरूप ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय विपिन कुमार यादव कोचिंग के लिए जा रहा था कि वह एक स्कूली बस की चपेट में आ गया।

बस उस छात्र के ऊपर से निकल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी तथा दो तीन अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए हवा में गोली चलाई। बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक यह बस स्‍कूली बच्‍चों वाली थी। सुबह कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी वहां स्थिति काबू में है। घटना वाले इलाके में किसी के भी जाने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ड्रारवर को पकड़ने के लिए छापे मार रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+