अल उम्‍मा ने ही बिछाये थे आडवानी की यात्रा में बम

bomb case
मदुरै। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की जन चेतना यात्रा के दौरान उनके काफिले को निशाना बनाने की योजना के पीछे प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल उम्मा के दो कट्टर सदस्यों की पहचान मास्टरमाइंड के रूप में की गयी है। उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी गई है। उन्‍होनें आडवानी की रथ यात्रा घोषित होते ही साजिश रचने का काम शुरू कर दिया था।

विशेष जांच दल ने आज बताया कि पुलिस फकरूद्दीन और बिलाल मलिक ने तब साजिश रचनी शुरू की, जब पिछले महीने की शुरूआत में आडवाणी की यात्रा के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। मलिक मारे गए आतंकवादी इमाम मलिक का करीबी सहयोगी है। अधिकारियों ने बताया कि एसटीएफ को संदेह है कि दोनों या तो बेंगलूर में या आंध्र प्रदेश में छिपे हुए हैं और जांच के लिए वहां विशेष दल को भेज दिया गया है।

सेवानिवृत्‍त पुलिस कांस्‍टेबल का बेटा फकरूद्दीन 2002 में ओवामलई में हुए विस्‍फोट में भी शामिल पाया गया था। जिसके कारण उसको गिरफ्तार किया गया था। अली को भगाने में उसने मदद की थी उस समय उसे पलयमकोट्टई जेल मे ले जाया जा रहा था। अधिकारियों को बताया कि एसटीएफ को उनके बेंगलूरू या आंध्र प्रदेश में छिपे होने का शक है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+