अगर मराठियों को कुछ कहा तो दंगे हो जायेगें : राज ठाकरे

Raj Thackeray
मुंबई। एक बार फिर से महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के खिलाफ जहर उगला गया है।मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि अगर मराठी मानुष के खिलाफ कुछ भी कहा गया तो मुंबई में खून की नदियां बहेगीं।

नागपुर में कांग्रेस के सांसद संजय निरूपम ने उत्तर भारतीयों के नाम पर जो बयानबाजी की उस बयान को लेकर शिवसेना और मनसे के नेता अपने बयानों से आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता अपने अपने बयानों से मराठी लोगों को खुश करने में लगे हैं।

गौरतलब है कि मुंबई में एक बार फिर से मनपा चुनाव नजदीक आ रहा है, जिसके चलते एक बार फिर से उत्तर भारतीय बनाम मराठा की लड़ाई हो रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने उत्तर भारतीयों पर दया दिखाते हुए मराठियों के सम्बंध में 'गैर जिम्मेदाराना बयान' देना जारी रखा तो यहां दंगे हो सकते हैं।

आपको बता दें कि राज ठाकरे ने तब कड़ी प्रतिक्रिया जताई जब कृपाशंकर सिंह और अबू आजमी ने दो दिन पूर्व छठ पूजा आयोजन के समय कहा था कि 'मुम्बई किसी के बाप का नहीं है' बल्कि उन सभी लोगों का है जो यहां रहते और काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+