सरकार की गलत नीतियों के कारण बढे़ पेट्रोल के दाम: आडवाणी

कच्चे तेल की अंतराष्ट्रीय कीमतें उस तरह से नहीं बढ़ रहीं जितनी तेजी से हमारे तेल की दरें बढ़ रहीं हैं। तेल कंपनियों ने कल पेट्रोल की कीमत में 1.80 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज माना कि पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से मुद्रास्फीति पर असर पड़ेगा।
कल रात पेट्रोल के दामों में इजाफे की घोषणा के तत्काल बाद भाजपा का आरोप था कि पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी होना संप्रग सरकार का एक और धोखा है। मुख्य विपक्षी दल ने कहा कि इस अहंकार के लिये आम आदमी अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार को कभी नहीं भूलेगा।












Click it and Unblock the Notifications