मीडिया अपनी जिम्‍मेदारी समझे: अंबिका सोनी

Information and Broadcasting Minister Ambika Soni
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी का कहना है कि सरकार की मीडिया की स्वतंत्रता पर रोक लगाने की कोई योजना नहीं है लेकिन वह चाहती है कि मीडिया टायल और व्यक्तिगत अपमान से बचने के लिए इलेक्टानिक मीडिया के लिए स्वनियामक प्रणाली और अधिक संवेदनशीलता से काम करे। उन्‍होंने यह यह स्पष्ट करते हुए कहा कि स्वनियामक प्रणाली स्थितियों से निपटने का उन्नत तरीका तथा आदर्श समाधान है जो होना चाहिए।

सोनी ने यह बात एक साक्षात्कार में उस समय कहीं जब उनसे पूछा गया क्या मीडिया की स्वतंत्राता पर रोक लगाने की कोई योजना है जैसी आशंका जतायी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मेरे निर्देश हैं कि दर्शकों को ध्यान में रखते हुए स्वनियामक प्रणाली को मजबूती प्रदान करने और प्रोत्साहित करने के साथ ही उसे और अधिक संवेदनशील बनाये जाने की आवश्यकता है।

आशंकाएं उस समय उत्पन्न हुई जब सरकार ने हाल में घोषणा की कि 10 वर्ष के बाद टेलीविजन चैनलों के लाइसेंस का नवीनीकरण इस बार पर निर्भर करेगा कि उन्होंने तय नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि मीडिया को स्वयं को संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है। सोनी ने कहा कि सरकार मीडिया की स्‍वतंत्रता पर कोई रोक नहीं लगाना चाहती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+