तकनीकी क्षेत्र में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय हुआ। इस योजना का लाभ गरीबी रेखा के नीचे आय वर्ग की छात्राओं को मिलेगा। मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार योजना का लाभ उन्हीं अविवाहित छात्राओं को मिलेगा जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राजकीय अनुदानित पालीटेक्निकों में प्रवेश लेंगी परन्तु जो छात्राएं पूर्व में इण्टरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने के दौरान इस योजना का लाभ ले चुकी हैं उन्हें दुबारा इसका लाभ अनुमन्य नहीं होगा।
इस योजना के तहत बीपीएल कार्डधारक परिवारों के साथ साथ अन्त्योदय श्रेणी के कार्डधारक परिवारों की पात्र छात्राओं को भी लाभान्वित किया जायेगा। योजना के तहत मिलने वाली साइकिल व धनराशि की सुविधा छात्राओं को पूर्व से मिलने वाली छात्रवृत्ति एवं प्रवेश शुल्क प्रतिपूर्ति आदि अन्य सुविधाओं के अतिरिक्त होगी। योजना में पात्र छात्राओं का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा।
अनुदानित पालीटेक्निकों में एक वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली पात्र छात्राओं को एक साइकिल एवं दस हजार रुपये, दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को प्रथम वर्ष में एक साइकिल एवं द्वितीय वर्ष में 15 हजार रुपये तथा तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को प्रथम वर्ष में एक साइकिल, द्वितीय वर्ष में 10 हजार रुपये तथा तृतीय वर्ष में 15 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications