बिहार में ओझा की गोली मारकर हत्या

पासवान का शव कोसियावां गांव के पास एक आहर के किनारे बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों का कहना है कि पड़ोस के सैदपुर गांव के कुछ लोग पासवान को झाड़फूंक के लिए घर से बुलाकर ले गये थे। लौटते वक्त देर रात उसकी हत्या कर दी गयी। शव बरामद कर लिया गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए आज जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया। मंडल ने बताया कि मृतक के पुत्रा सुखू पासवान के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications