राजनीति से बेदाग निकल खुश हैं गोविंदा

Joining Politics was my bad decision
फिल्मों से पांच साल का ब्रेक लेकर सियासत की दुनिया में कदम रखने और वहां से मोह भंग होने पर वापस माया नगरी लौटने वाले अभिनेता गोविंदा का कहना है कि राजनीति में कदम रखना उनके जीवन का सबसे खराब निर्णय था। गोविंदा उत्तरी मुंबई से वर्ष 2004 में सांसद चुने गए। 47 वर्षीय गोविंदा मानते हैं कि सियासत उन्हें रास नहीं आयी। गोविंदा ने कहा मैंने खुद को करिशमा कपूर की जगह राम नायक के साथ काम करते हुए पाया। वह मेरे लिए वाकई बहुत मुश्किल वक्त था।

गोविंदा ने कहा कि उस दौरान मेरा वजन बढ़कर 108 किलोग्राम हो गया था। जब मैंने सियासत छोड़ने का निर्णय लिया तो मेरे लिए वजन घटाना बहुत मुश्किल था। बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि कभी-कभी कुछ चीजें आपको रास नहीं आती हैं और मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मैं इसे कोई गंदा खेल नहीं कहूंगा लेकिन यह जरूर कहूंगा कि अगर आपकी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है तो आपके लिए वहां बने रहना मुश्किल है। वह मेरे जीवन का सबसे दुखभरा समय था। मैं खुश हूं कि उस दुनिया से बगैर कोई दाग लगे बाहर निकल आया।

राजा बाबु, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1 और पार्टनर जैसी हिट फिल्में करने वाले गोविंदा अब वापस अपनी दुनिया में लौट आए हैं। अपनी नयी फिल्म लूट में वह मिमोह चक्रवर्ती और श्वेता भारद्वाज जैसे नए कलाकारों के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म आज ही रिलीज हुई है। गोविंदा ने अपनी नयी फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया इस फिल्म के लिए मुझे 30 किलोग्राम वजन घटाना पड़ा था। हमारे निर्देशक रजनीश ठाकुर फिटनेस का बहुत ख्याल रखते हैं। मेरे लिए वजन कम करना बहुत जरूरी था क्योंकि नए अभिनेता अपनी सेहत को लेकर बहुत जागरूक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+