दिल्‍ली: मां की चेन छीन, बेटे को गोली मारी

Delhi: Trader shot at by robbers at Kalkaji
दिल्ली (ब्यूरो)। कालकाजी एल-ब्लाक में गुरुद्वारे के पास दर्शन वधवा (62) की चेन छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को उसके व्यवसायी बेटे रोहित (35) ने पीछा कर दबोचने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। खैरियत रही कि रोहित ने देखा बदमाश गोली चला रहे है तो झुक गया इसलिए गोली रोहित के कमर के नीचे बगल में लगी। रोहित को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार एल-152 निवासी दर्शन बेटे रोहित के साथ कहीं किसी काम से पैदल जा रही थीं। कालकाजी एल-ब्लाक के पास स्थित गोलचक्कर पर बाइक दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन झपट ली। दर्शन के शोर मचाने पर रोहित ने पहले ऑटो से फिर किसी का स्कूटर लेकर बदमाशों का पीछा किया। करीब सौ कदम की दूरी पर गुरुद्वारे से कुछ मीटर की दूरी पर एल-तीन, कालकाजी मकान के सामने रोड पर रोहित ने दोनों को पकड़ लिया। इस पर एक बदमाश ने रोहित को गोली मार दी। स्थानीय दुकानदार उसे पास ही स्थित डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने रोहित को होली फैमिली अस्पताल भिजवा दिया। जहां देर शाम तक गोली निकालने के लिए ऑपरेशन चल रहा था। पुलिस के अनुसार रोहित खतरे से बाहर है। रोहित की अलकनंदा मार्केट में बीकानेर स्वीट्स एंड बेकरी शॉप नामक दुकान है।

कालकाजी के एल-ब्लाक में जिस जगह वारदात हुई है वह प्रमुख रोड है। यहां से काफी वाहन गुजरते हैं। रोड के दोनों तरफ प्रथम तल पर दुकानें हैं और ऊपरी मंजिल पर लोग रहते हैं। घटनास्थल के बिल्कुल सामने जनरल स्टोर चलाने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि एकदम पटाखा चलाने की आवाज हुई, देखा तो एक युवक गिरा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआत में लगा कि बाइक सवार युवकों से पीड़ित का झगड़ा या टक्कर हो गई है। जब रोहित ने बताया कि उसको बदमाशों ने गोली मार दी है तो लोग उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। रोहित के बुजुर्ग पिता केए वधवा सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। वह सोने जा रहे थे। तभी नौकरानी ने बताया कि रोहित को बदमाशों ने गोली मार दी है। वारदात के बाद वह इस कदर सदमे में थे कि उन्होंने घर की दरवाजा बंद कर रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+