दिग्विजय पर बोला तो जाना पडे़गा अस्‍पताल: अन्‍ना

anna hazare
नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की अन्ना हज़ारे पक्ष के सदस्यों के खिलाफ निरंतर बयानबाजी के संबंध में चुटकी लेते हुए गांधीवादी कार्यकर्ता ने आज कहा कि वह काग्रेंस नेता के बारे में कुछ कहेंगे तो उन्हें भी अस्पताल जाना पड़ जायेगा। अन्ना ने चेतावनी दी कि सरकार ने अगर शीतकालीन सत्र में मज़बूत लोकपाल बिल पारित नहीं किया तो वे फिर से करेंगे आंदोलन।

लोकपाल विधेयक पर गौर कर रही संसद की स्थायी समिति के समक्ष पेश होने के लिये दिल्ली आये हज़ारे से संवाददाताओं ने दिग्विजय के उस कथित बयान पर प्रतिक्रिया जाननी चाही, जिसमें कांग्रेस महासचिव ने कहा था कि हज़ारे-पक्ष के सदस्य ट्यूबलाइट हैं क्योंकि उन्हें बातें देर से समझ में आती हैं।

इस पर हज़ारे ने कहा कि दिग्विजय तो कहते रहते हैं। उनके बारे में अगर मैं कुछ कहने लगूं तो मुझे भी अस्पताल जाना पड़ जायेगा। गौरतलब है कि जनलोकपाल आंदोलन को भाजपा और राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन हासिल होने संबंधी दिग्विजय के दावों पर हज़ारे ने पहले कहा था कि ऐसी बातें करने वालों को मानसिक रोगियों के अस्पताल भेजा जाना चाहिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+