Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्रांतिरथ पर सवार अखिलेश यादव ने उठाया किसानों का मुद्दा

Samajwadi Party state president Akhilesh Yadav
लखनऊ। कभी मुस्लिम तो कभी किसान राजनीतिक दलों के यह दोनों ही वर्ग एक बड़ा चुनावी फैक्टर बनकर उभरे हैं। दोनों ही वर्गों के हितों की बात कर अपनी ओर करने की फिराक में सपा अध्यक्ष ने आज खुद को किसानों का हितैषी बताया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा के कार्यकाल में किसानों की हालत बहुत खराब है।

अखिलेश यादव ने क्रान्तिरथ यात्रा के दौरान गोण्डा जिले के कटरा, नवाबगंज, तरबगंज, परसपुर, करनैलगंज तथा कटरा बाजार में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को कालाबाजारियों से खाद खरीदनी पड़ रही है जबकि उन्हें फसल का उचित मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को जो समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है उसके पीछे प्रशासन की नाकामी तो है साथ ही भ्रष्टाचार भी है क्योंकि अधिकारियों व कालाबाजारियों की मिलीभगत से यह कारोबार फल फूल रहा है।

अखिलेश ने कहा कि यदि सरकार ईमानदारी पूर्वक किसानों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करती तो किसानों की दुर्दशा न होती। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार गरीबों, दलितों व किसानों के हित में नहीं बल्कि पूजीपतियों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गन्ने की कीमत अभी तक नहीं घोषित की गयी है। सरकार नहीं चाहती कि किसान खुशहाल हो और प्रदेश का विकास हो। बसपा सरकार ने नौजवानों को कहीं का नहीं रखा है वे डिग्रियां तो पा चुके हैं लेकिन काम व नौकरियां न होने के कारण अधिकांश युवक बेरोजगार होकर मारे मारे घूम रहे हैं। चुनाव बाद सपा की सरकार बनने पर बेरोजगारी भत्ता योजना फिर से लागू की जायेगी तथा रोजगार का सृजन किया जायेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि इस सरकार को उखाडऩे का वह संकल्प ले। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और सपा ही प्रदेश को विकास और समृद्धि के रास्ते पर ला सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+