एसीड से हुई नवजात की मौत पर मौन क्यों हैं ममता दी?

लेकिन इस पूरी घटना ने जहां बंगाल समेत पूरे भारत को हिलाकर रख दिया, वहीं अभी तक प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। आपको बता दें कि ममता दी के पास स्वयं स्वास्थ्य मंत्रालय है लेकिन उन्होंने इस मसले पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।
आपको बता दें कि लाल बाग अस्पताल में शिखा बीबी नाम की महिला को भर्ती कराया गया था। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने बच्चे को एसिड से पोंछ दिया। कर्मचारियों ने एसिड को एंटीसेप्टिक समझ लिया था। जिसके बाद गु्स्साये परिजनों ने जमकर अस्पताल में तोड़-फोड़ की और प्रशासन से इसकी शिकायत की है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है।
गौरतलब है कि अभी पिछले दिनों बीसी रॉय अस्पताल और बर्धमान के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लापरवाही से 35 नवजातों की मौत का मामला सामने आया था। सरकारी अस्पताल की लापरवाही से कोलकातावासी बहुत ज्यादा परेशान और दुखी है।












Click it and Unblock the Notifications