अपने ब्लॉग फॉलोअर से खुश अन्ना हजारे

अन्ना ने साफ किया है कि जब उनके ब्लॉग पर उनके विचार को लोग पढ़ते हैं तो उन्हें इस सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभाव का एहसास होता है। हज़ारे ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के कारण दुनिया में आश्चर्यजनक प्रगति हुई है। इस मामले में भारत पीछे नहीं है, यह गर्व की बात है। गौरतलब है कि समाजसेवी अन्ना हजारे 16 अक्टूबर से मौन व्रत पर हैं और वह अपने ब्लॉग के जरिये ही लोगों से बात कर रहे हैं। अन्ना हजारे आज अपने गांव से निकल चुके हैं,आज शाम वह दिल्ली पहुंचेगे, उम्मीद हें कि वो कल अपना मौन व्रत तोड़ देगें।
अन्ना के निजी सचिव सुरेश पठारे ने कहा कि शुक्रवार को अन्ना हजारे दिल्ली में संसद की स्थायी समिति के सामने पेश होंगे। यहां वे जन लोकपाल बिल के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications