उड़ीसा : संबलपुर में बस-ट्रक भिड़े, 10 की मौत

और करीब 15 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक बारगढ़ से राउरकेला जा रही एक यात्री बस की राष्टीय राजमार्ग संख्या छह पर बाबूबंधा के पास खड़े ट्रक से भिंड़त हो गयी। जिसमें 7 लोगों ने तो मौके पर दम तोड़ दिया जबकि 3 की मौत अस्पताल में हुई।
घायलों का इलाज बुर्ला के वीएसएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने राष्टीय राजमार्ग की मरम्मत और उसे सुधारने की मांग को लेकर दुर्घटनास्थल पर प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया।
इन लोगों का कहना है कि राजमार्ग की खराब हालत से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। पुविस के मुताबिक मृतकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। हालांकि जिलधिकारी ने परिजनों को भरोसा दिलाया की उनके साथ न्याय होगा। जिसके बाद जाम हटाया गया।












Click it and Unblock the Notifications