श्री श्री रविशंकर को अंधा दिग्गी ने नहीं कांग्रेस ने कहा : भाजपा

Digvijay Singh
प्रतापगढ़। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के कठोरवचनों का कुठाराघात लगातार चालू है। उन्होंने मंगलवार को आर्ट ऑफ लिविंग के गुरू श्री श्री रवि शंकर को आरएसएस और संघ के प्रेम में गिरफ्तार बताया था। उन्होंने टि्वट करके श्री श्री रविशंकर को प्यार में अंधा बताया था।

जिस पर आध्यात्म गुरू ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन दिग्विजय सिंह की ओर से हो रहे लगातार वार पर भाजपा ने कहा है कि उन्हें लगता है कि दिग्विजय सिंह अपनी वाणी से किसी और के विचारों को व्यक्त करते हैं। दिग्विजय सिंह वही बोलते हैं जो उनसे पार्टी के आलाकमान बोलवाते हैं। यह बात प्रतापगढ जिले के एक भाजपा सभासद ने कही।

उनका कहना था कि जानबूझकर कांग्रेस के कुछ दिग्गज दिग्विजय सिंह से कहते हैं कि वो इस तरह की ऊंट-पटांग बातें करे। ताकि बदनाम तो दिग्गी होते हैं और पार्टी का काम भी बन जाता है। इसलिए सभासद की नजर में श्री श्री रविशंकर को दिग्गी ने अंधा नहीं बल्कि कांग्रेस ने अंधा कहा। सभासद ने सवाल खड़ा किया कि अगर ऐसा नहीं है तो कांग्रेस की ओर से उनकी बातों पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आती है?

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह की ओर से लगातार अन्ना टीम पर, श्री श्री रविशंकर पर और भाजपा पर वार होते आ रहे हैं। विरोधी पार्टियों समेत खुद अन्ना ने भी उनकी मानसिक स्थिति को ठीक नहीं बताया था। उनको तत्काल प्रभाव से अपना इलाज करवाने की सलाह दी थी। लेकिन दिग्विजय सिह के सिर पर जूं तक नहीं रेंगी। बल्कि इस तरह की प्रतिक्रियाओं से उनके वार और तीखे हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+