'पागल' नहीं 'दानव' हैं दिग्विजय सिंह : स्मृति ईरानी

Smiriti Irani
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के कटुप्रहार लगातार जारी है। दिग्गी राजा ने खुलकर आरएसएस और भाजपा दोनों को आतंकी संगठन करार दे दिया है। कहते हैं क्रिया हुई है तो प्रतिक्रिया तो होगी ही। इसलिए दिग्गी राजा को अब 'दानव' की उपाधि से नवाज दिया गया है। दिग्विजय सिंह को यह उपाधि भाजपा नेता और टीवी कलाकर स्मृति ईरानी ने दी है। छठ पर्व पर मीडिया से बातचीत के दौरान स्मृति ने दिग्विजय सिंह के प्रसंग पर कहा कि ऎसे पावन पर्व पर दानवों की बात नहीं करनी चाहिए।

आपको बता दें कि हाल ही में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कहा था कि दिग्विजय सिंह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें पागलखाने चला जाना चाहिए। उन्हें समझ में नहीं आता कि वह कह क्या रहे हैं।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह की ओर से लगातार आरएसएस, भाजपा, अन्ना टीम पर, श्री श्री रविशंकर पर वार होते आ रहे हैं। विरोधी पार्टियों समेत खुद अन्ना ने भी उनकी मानसिक स्थिति को ठीक नहीं बताया था। उनको तत्काल प्रभाव से अपना इलाज करवाने की सलाह दी थी।

मंगलवार को दिग्गी राजा ने टि्वटर पर टि्वट किया था कि श्री श्री रंविशंकर भाजपा और आरएसएस के प्रेम में अंधे हो गये हैं। लगातार दिग्विजय सिंह पर भी प्रतिक्रियाएं आती है लेकिन दिग्विजय सिह के सिर पर जूं तक नहीं रेंगी। बल्कि हर बार उनकी प्रतिक्रियाएं और भी तीखे हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+