मुंबई: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 100 गिरफ्तार ‎

Sex Racket
मुंबई। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई के मायाजाल पर शक पैदा हुआ है क्योंकि मुंबई पुलिस पिछले एक हफ्ते में तीसरी बार छापा मारकर बड़ी संख्या में सेक्स रैकेट में जुड़ीं लड़कियों और दलालों को गिरफ्तार किया है। टीवी चैनलों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने मंगलवार रात को जीटी रोड पर छापेमारी की।

जहां से भारी संख्या में लोगों को गिरफ्तारी किया, जिसमें नाबालिग लड़कियां, दलाल और ग्राहक शामिल हैं। नाबालिग लड़िकयों की संख्या 12 बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को देश के विभिन्न इलाकों से लाकर मुंबई में बेचा गया जिसके बाद इनसे जबरन देह व्यपार करवाया जा रहा था।

मुंबई पुलिस के मुताबिक इस व्यापार के बारे में लंबे समय से जानकारी मिल रही थी लेकिन पुलिस के पास पुख्ता सबूत नहीं थे, इसी कारण पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। लेकिन मंगलावर की रात को पुलिस के नेटवर्क ने उन्हें जानकारी दी कि जीटी रोड के होटल में होटल के नाम पर धड़ल्ले से देह-व्यापार चल रहा है ।

और बीती रात को काफी संख्या में बाहर से भी लोग आये हैं, जिसके बाद से पुलिस ने वहां पर छापा मारा और लोगों को गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि पुलिस को शक है कि इस व्यापार में काफी बड़ी मछलियां शामिल हैं और यह बिजनेस केवल मुंबई में ही नहीं बल्कि देश के और भी बड़े शहरों में चल रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बीते दिनों में जो लड़कियां मुंबई या आस-पास के इलाके से गायब हुई हैं उन्हें तो कहीं इस धंधे में शामिल नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+