ना इतल्ला, ना शोर, राहुल पहुंचे वाराणसी

मंगलवार के दिन के करीब 1 बजे राहुल गांधी वाराणसी पहुंचे, जिसकी पुष्टि शहर के जिलाधिकारी ने की। लेकिन उन्होंने साफ किया कि राहुल के आने की खबर किसी को नहीं थी। यहां तक की जिले के कांग्रेस अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें भी राहुल के आने की जानकारी सुबह ही मिली। इसलिए तत्काल प्रभाव से वह यह जानकारी किसी को उपलब्द्ध नहीं करा पाये।
टीवी चैनलों के मुताबिक राहुल गांधी मंगलवार सुबह 10.30 बजे विमान से शहर के बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरे और तीन -चार गाड़ियों के काफिले के साथ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के नजदीक लंका के सीर गोवर्धन इलाके में पहुंचे। उन्होंने संत रविदास मंदिर में जाकर दर्शन किए। इसके बाद राहुल आगे की यात्रा पर बढ़ गए जिसके बारे में किसी को भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।
ऱाहुल की इस यात्रा के खास राजनीतिक मायने हैं। अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अन्ना टीम, बाबा रामदेव जैसे लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करके पार्टी की हवा खराब कर दी है। प्रदेश सरकार के घोटालों की तरफ किसी का ध्यान नहीं है, जिसकी ओर इशारा करने का काम राहुल गांधी कर रहे है, ऐसा राजनीतिक के जानकारों का मानना है। खैर कौन सही है और कौन गलत इसका फैसला आगामी चुनावों में हो जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications