हरियाणा : फैक्टरी में गैस रिसाव से हड़कंप

फैक्टरी मालिक ने लीकेज सिस्टम दूर करने का भरोसा प्रशासन के अलावा स्थानीय लोगों को दिया है। हालांकि लोग फैक्टरी को सील किए जाने की मांग कर रहे हैं। प्रत्यशदर्शी ने बताया कि ओल्ड इंडस्ट्रीज इलाके में सर छोटूराम अखाड़े वाली रोड पर माइक्रोफेन नामक एक फैक्टरी है। इसमें गाडिय़ों के ब्रेक में उपयोग होने वाला पाउडर बनता है।
मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब फैक्टरी से गैस का रिसाव हुआ। पहले तो आसपास के लोगों ने इसे सामान्य रिसाव माना, लेकिन बाद में आंखों में जलन बढऩे लगी और सांस लेना मुश्किल हुआ। खासकर हवा के साथ-साथ गैस का बहाव निरंकारी कॉलोनी और इसके आसपास के इलाके में हुआ तो लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर आ गए। गैस रिसाव से दहशत में आए लोगों ने यह सूचना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और दमकल दस्ते को दी। अब प्रशासनिक टीम फैक्टरी का दौरा करेगी। क्षेत्र वासी उम्मेद ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक द्वारा पूरी तरह अवैध तौर पर यह यूनिट चलाई जा रही है। सिर्फ यहीं से बार-बार गैस का रिसाव होता है।












Click it and Unblock the Notifications