ज्यादा प्रभावी नहीं होगा श्री श्री रविशंकर का यूपी दौरा

वैसे सच पूछिए तो श्रीश्री रविशंकर का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान किसी भी पार्टी के वोट बैंक पर ज्यादा असर नहीं डालेगा। वो इसलिए भी क्योंकि श्रीश्री के अनुयायी ना तो गरीब किसान हैं और ना ही मध्यम वर्गीय परिवार के लोग। साधारण जीवन जीने वाले लोग श्रीश्री के अनुयायी नहीं हैं। लाखों लोग उत्तर प्रदेश में ऐसे भी हैं, जो उन्हें जानते तक नहीं। श्रीश्री की बात मानने वाले लोग अपर मिडिल क्लास और हाई क्लास के लोग हैं, जिनके माइंडसेट को बदलना इतना आसान नहीं होता।
बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो यूपी में मिडिल क्लास या उससे नीचे के वोट बैंक की प्रतिशतता ज्यादा है। यानी गरीब किसान की लड़ाई का ढोल पीटने वाली कांग्रेस और बसपा को श्रीश्री से कोई खतरा नहीं। हां एक बात जरूर है कि अगर श्रीश्री के रथ पर भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता, बाबा रामदेव या टीम अन्ना का कोई सदस्य सवार हो गया, तो कांग्रेस और बसपा के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। आगे पढ़ें- श्रीश्री रविशंकर के यूपी दौरे के बारे में विस्तृत रिपोर्ट।












Click it and Unblock the Notifications