अब भ्रष्टाचार के खिलाफ श्री श्री रविशंकर की यात्रा, दिग्गी का दावा सच!

Sri Sri Ravi Shankar
नई दिल्ली। जहां पूरा देश भ्रष्टाचार के दंश को झेल रहा है, इस दंश को दूर करने के लिए हर कोई अपने-अपने तरीके से लड़ाई लड़ रहा है। और इस चक्कर में यात्राओं का दौर जारी हो गया है। लोग अपने-अपने तरीके से इस दंश को दूर करने के दावे कर रहे हैं। इन्हीं दावों में अगला नाम है ऑर्ट ऑफ लिविंग फ़ाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर का। जो 7 नवंबर से उत्तर प्रदेश की यात्रा पर होंगे और उनकी यह यात्रा भ्रष्टाचार के खिलाफ़ होगी। गौरतलब है कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक धर्म गुरू रविशंकर जौनपुर से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे और आठ नवंबर की सुबह चंदौली में होंगे तो शाम को सोनभद्र में रहेंगे। अगले दिन यानी नौ नवंबर को मिर्जापुर जाएंगे।

10 नवंबर को वह सुबह सुल्तानपुर में होंगे तो शाम को कानपुर में अभियान चलाएँगे। इस दौरान वह अमेठी भी जायेगें जो कि ऱाहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। श्री श्री रविशंकर के इस ऐलान के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का वह दावा पूरी तरह सच साबित होते दिख रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि श्री श्री रविशंकर, भाजपा और आरएसएस के प्लान सी है। उन दोनों का पहला प्लान ए बाबा रामदेव थे जो कि पूरी तरह से फ्लाप साबित हो चुका है। दूसरा प्लान बी यानी अन्ना हजारे हैं जो कि फ्लाप होने की कगार हैं और तीसरा प्लान आध्यात्म गुरू श्री श्री रविशंकर हैं। जिन्हें वह प्लान सी के तहत इस्तेमाल किया जा रहा है।

दिग्गी राजा के आरोप पर श्री श्री रविशंकर ने कहा था कि वो बकवास बातों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। जबकि दिग्गी राजा ने कहा कि किसी एक पार्टी को टार्गेट करने से अच्छा है कि सबलोग मिलकर भ्रष्टाचार से लड़े। अगर कोई समस्या है तो पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया जी से आकर मिले। ना कि कांग्रेस को टार्गेट करके पूरे देश में यात्रा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+