यूपी में सही नेता चुनने के लिए एक हुए हिन्‍दू-मुस्लिम

Hindu-Muslim unites to elect right leader in UP
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने एक मंच से एलान किया कि चुनाव में जाति व धर्म के आधार पर उम्मीदवारों का चयन न करें। दोनों धर्म गुरूओं ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की कि जब देश को चलाने की बात हो तो ऐसे नेताओं का चयन होना चाहिए जो देश के विकास तथा लोगों के भलाई की बात करते हों जिसके लिए आवश्यक है कि स्वच्छ व ईमानदार छवि के लोग सदन में बैठें।

संघ प्रमुख के.सी. सुदर्शन और बोर्ड के उपाध्यक्ष डा. कल्बे सादिक ने जनता से अपील की कि वह जाति और धर्म के पहले राष्ट्रीय हितों का ध्यान रखें क्योंकि राष्‍ट्र के विकास से ही उनका विकास जुड़ा हुआ है। संघ प्रमुख और डा. सादिक की मुलाकात पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद इलाके में स्थिति एक निजी कालेज में हुई जहां दोनों ने करीब आधा घंटा एक साथ समय बिताया। दोनों धर्म गुरूओं ने संयुक्त बयान जारी कर लोगों से जाति-धर्म की धारा से अलग हटकर प्रत्याशियों को चुनने की अपील की।

डा. सादिक की मौजूदगी में सुदर्शन ने कहा कि स्वच्छ छवि के उम्मीदवार ही प्राथमिकता होने चाहिए। लोगों को अपने धर्म के प्रत्याशी के कारण उसका चयन नहीं करना चाहिए क्योंकि धर्म से देश नहीं चल सकता। देश को बेहतर ढंग से चलाने के लिए एक योग्य नेतृत्व की आवश्यकता होती है और वह किसी भी धर्म का हो सकता है।

उन्होंने कहा कि देशहित सर्वोपरि है और इसे हर बात के ऊपर प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के विचारों का समर्थन करते हुए संघ नेता ने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि चुनाव के बाद जनता को प्रत्याशी को वापस बुलाने का अधिकार भी मिले। इसके पूर्व दोनों नेताओं के बीच हुई आपसी बातचीत के दौरान हिन्दू-मुस्लिम एकता पर लम्बी वार्ता हुई। निजी कालेज में आए सुदर्शन का स्वागत डा. सादिक ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+