12 नंवबर को हरियाणा पहुंचेगा आडवाणी का रथ

पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चोपड़ा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रेणू शर्मा, प्रदेशमंत्री महावीर प्रसाद, राजबाला, भाजपा के जिला प्रधान गुरदेव सिंह राही, रोहताश जांगड़ा, रमेश यादव रतन लाल बामनिया की उपस्थिति में सुधा यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध सुशासन के लिए चल रही इस यात्रा को लेकर हरियाणा के सभी स्तर के नेताओं, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को यात्रा सिरसा पहुंचेगी तथा आडवाणी का रात्रि विश्राम सिरसा में होगा। अगले दिन 14 नवंबर को सिरसा में ही प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चोपड़ा तथा जिला अध्यक्ष गुरदेव सिंह राही के नेतृत्व में यात्रा का अभिनंदन होगा। इसके बाद पंजाब की ओर प्रस्थान करने से पहले डबवाली में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणु शर्मा तथा देव कुमार शर्मा के नेतृत्व में डबवाली में विशाल अभिनंदन समारोह होगा। इसके बाद यह यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications