नारी निकेतन, पिता और प्रेमी के बीच फंसी लड़की

जानकारी के अनुसार रानियां हलके के गांव बणी निवासी एक लड़की का सिरसा निवासी प्रवीण कुमार से प्यार हो गया था। प्रवीण का बणी में ननिहाल है और वह अक्सर अपने ननिहाल जाता रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया और दीपावली के दिन दोनों घर से भाग गए।
लड़की के पिता ने पुलिस को रपट दर्ज करवाई जिसमें लड़की के गुम होने की शिकायत थी। पुलिस ने रपट दर्ज करने के बाद लड़का-लड़की को सिरसा में बरामद कर लिया और अदालत में पेश किया। लड़की ने अदालत में अपने पिता, भाई व अन्य परिजनों के सामने कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी और वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।
उसने अदालत से गुहार लगाई कि उसे अपने पिता के घर न भेजकर प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दी जाए मगर अदालत ने लड़की को नारी निकेतन रोहतक में भेज दिया है जबकि लड़के को घर भेज दिया। अब एक सप्ताह बाद लड़की को फिर से अदालत में पेश होना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications