यूपी: भाजपा नेता की धारदार हथियार से निर्मम हत्‍या

Uttar Pradesh: BJP leader murdered in Bahraich
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के बहराइच जनपद में बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्‍थानीय नेता की धारदार हथियार से हत्‍या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्‍थल की छानबीन की मगर कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। हत्‍या के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया और हत्‍यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय स्‍थानीय भाजपा नेता जगदीश प्रसाद का शव हजूरपूर स्थित आवास पर बुधवार को बरामद किया गया। उनके शरीर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस का कहना है कि जगदीश प्रसाद की शरीर पर जिस तरह‍ के चोट हैं उससे तो साफ जाहिर होता है कि हमलावा तीन या चार की संख्‍या में रहे होंगे। हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर गुरुवार को सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकार्यकर्ताओं ने कस्‍बे के सभी दुकानों को बंद करा दिया और सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्ट के लिये भेज दिया है। हत्‍या के पीछे राजनीतिक मामलों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+