खुर्शीद के खिलाफ प्रदर्शन के लिये एएमयू अधिकारी को नोटिस

संघ ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें आरोप लगाया गया कि उपकुलपति का प्रोफेसर जैदी को जानबूझकर नोटिस देना विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली को बाधित करना है। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के विरोध के कारण खुर्शीद को एएमयू में 17 अक्तूबर को सर सैयद दिवस समारोह से खुद को दूर रखना पड़ा था।
विरोध करने वालों का दावा था कि खुर्शीद की उपस्थिति से उपकुलपति पीके अब्दुल अजीज को वैधता मिलती जो कथित भ्रष्टाचार के आरापों में सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं। नारे लगाते शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने परिसर के प्रवेश द्वार को अवरुद्ध कर दिया था जिससे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित केंद्रीय कानून मंत्री समारोह में हिस्सा नहीं ले पाये थे।












Click it and Unblock the Notifications