छठ पर्व पर यात्रियों को रेल मंत्रालय की तरफ से विशेष उपहार

उत्तर रेलवे के मुताबिक इन विशेष ट्रेंने में नयी दिल्ली पटना नयी दिल्ली विशेष अनारक्षित ट्रेन, दिल्ली दरभंगा दिल्ली विशेष ट्रेन, दिल्ली पटना दिल्ली त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन, दिल्ली सराय रोहिल्ला पटना त्रिसाप्ताहिक विशेष ट्रेन वाया मुरादाबाद लखनऊ और दिल्ली सराय रोहिल्ला दरभंगा सराय रोहिल्ला द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेंने शामिल हैं।
रेलवे ने छठ पर्व के दौरान ही लुधियाना और सहरसा और नयी दिल्ली और लखनऊ के बीच विशेष ट्रेन चलाने की भी घोषणा की है। नयी दिल्ली से पटना के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन 27 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच नयी दिल्ली से दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर पटना पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications