रजत गुप्ता एक करोड़ डालर के मुचलके पर रिहा

इस तरह से अगर गुप्ता दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कुल 105 साल के कारावास की सजा हो सकती है। गुप्ता ने कल एफबीआई के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन पर गोल्डमैन साक्स में निवेश के बारे में गोपनीय सूचनाएं राज राजारत्नम को पहुंचाने का आरोप है। राजारत्नम को भेदिया कारोबारी घोटाले में पहले ही 11 साल की सजा सुनाई जा चुकी है।
रजत गुप्ता अमेरिकी मजिस्टेट अदालत में जज केविन फाक्स के समक्ष पेश हुए। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (सेक) के मुताबिक, राजारत्नम एवं अन्य लोगों ने भेदिया कारोबार से 1.8 करोड़ डालर से अधिक का मुनाफा कमाया। मालूम हो कि भेदिया कारोबार में अनियमितता बरतने के आरोपी गोल्डमैन साक्स के पूर्व निदेशक रजत गुप्ता को आज गिरफ्तार होने के बाद एक अमेरिकी अदालत में पेश किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications