आखिर गद्दाफी को नसीब हो ही गयी दो गज जमीन

मिसराता सैन्य परिषद के एक सदस्य ने आज कहा कि गद्दाफी के शव को उनके बेटे मुत्तासिम और पूर्व रक्षा मंत्री अबू बक्र यूनिस जाबेर के शवों के साथ कल आधी रात के बाद पूरे धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार दफनाया गया। राजधानी त्रिपोली से करीब 215 किलोमीटर दूर मिसराता के बाहरी इलाके में एक मार्केट फ्रीजर में ये शव कई दिनों तक रखे गए थे।
हजारों लीबियावासियों ने शुक्रवार को उन्हें देखा और उनकी तस्वीरें लीं थी। कज्जाफी को उनके गृहनगर के नये शासकों के लड़ाकों के नियंत्रण में आने के बाद जिंदा ही पकड़ा गया था। लीबिया के अंतरिम नेता मुस्तफा अब्देल जलील ने कहा कि एक जांच आयोग गद्दाफी की मौत की जांच करने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications