मायावती के एक और सांसद पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश में बसपा नेताओं के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं इस बार बारी थी बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सदस्य गंगा चरण राजपूत की। राजपूत उनके भाई समेत 15 लोगों के खिलाफ झांसी के रक्सा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार बसपा सांसद गंगा चरण राजपूत के भाई आशू का शिवपुरी मार्ग पर ओटोमोबाइल का शोरुम है। शोरुम से करीब छह माह पूर्व हेतराम नाम के व्यक्ति ने एक मिनी ट्रक खरीदा था।
कुछ समय बीतने पर वाहन के टायर खराब हो गए। हेतराम ने इसकी शिकायत विक्रेता शोरूम में की लेकिन कोई सही जवाब नहीं मिला। हेतराम ट्रक को लेकर शो रूम पहुंचा और वाहन को शोरुम पर खडा कर टायर बदलने की अपील की। इसके बावजदू भी शो रूम मालिक ने उसकी बात पर तवज्जो नहीं दी तथा धमकाकर भगा दिया। हेतराम का आरोप था कि गारण्टी समय में टायर हुए हैं अत: उन्हें बदला जाना चाहिए।
वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास गया लेकिन वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने भी सांसद के दबाव में हेतराम को थाने से खदेड़ दिया जिसके बाद उसके सामने सिर्फ एक ही रास्ता था कि वह अदालत जाकर मामला दर्ज कराए। आखिरकार हेतराम ने ऐसा ही किया और वह अदालत की शरण में पहुंच गया। अदालत ने मामले की सुनवाई करने के बाद बसपा राज्यसभा सदस्य राजपूत और उनके भतीजे समेत 15 शोरुम कर्मियों के खिलाफ भारतीय दण्ड विधान की धारा 406 व 417 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि मामले की छानबीन कर रिपोर्ट पेश करे।












Click it and Unblock the Notifications