ठाणें में बिल्डिंग गिरने से 8 महिलओं की दर्दनाक मौत

पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य जिलाधिकारी की देखरेख में चल रहा है। मृतकों की पहचान मशिद हाकीम शेख (23), साहना जफर शेख (18), महबूबा शेख (45), सुफाली शेख (80), साफिया इलियास शेख (30) और कालिना शेख (22) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों की मानें तो मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि अस्पताल में भर्ती 20 लोगों में से आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं अभी भी कुछ लोगों के मलवे में दबे होने की संभावना भी हो सकती है। पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों को मुआवजा देने की घोषणा कर दी गई है और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं भवन निमार्ण के जांच के आदेश भी दे दिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications