प्रेमी के चक्‍कर में लड़की ने किया भाई का अपहरण

 kidnapping
अहमदाबाद। एक अजीबो गरीब घटना में एक लड़की ने कथित तौर पर अपने ब्‍वायफ्रेंड़ के कर्ज को चुकाने के लिए अपने छह साल के चचेरे भाई का अपहरण कर ली। लेकिन पुलिस ने उसे अन्य तीन लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय पायल भालचंदानी ने 21 वर्षीय अपने ब्‍वायफ्रेंड़ निशांत सेठी तथा धवानिक शाह 24 और देवेंद्र शुक्ला 21 के साथ मिलकर कल कथित तौर पर अपने ही चचेरे भाई आदित्य का अपहरण कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।

भालचांदनी के परिवार का यहां मणीनगर में एक मशहूर होटल है। डीसीपी (अपराध) हिमांशु शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा कि शुरूआत में हमारे पास शिकायत आयी कि दवा खरीदने के लिए बाजार गए पायल और आदित्य लापता हो गए हैं। हमलोग फिरौती के लिए काल किए जाने पर समझौता करने की कोशिश कर रहे थे। अपहरणकर्ता फिरौती के तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि समझौता के दौरान अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की राशि कम करके 50 लाख कर दी और निकट में स्थित एक क्लब में तुरंत रकम पहुंचाने पर जोर दिया। डीसीपी ने कहा कि हमलोग उस स्थान पर नजर रखे हुए थे और जब शाह और शुक्ला रकम लेने के लिए आए तो उन्हें पकड़ लिया गया। इसके बाद उनसे पायल और आदित्य के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद पता चला कि पायल भी अपहरण में शामिल है और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

तीनों ने बताया कि आदित्य को एलिसब्रिज क्षेत्र में स्थित एक काल सेंटर के कार्यालय में रखा गया जहां से उसे छुड़ाया गया। आदित्य के साथ मौजूद पायल के ब्‍वायफ्रेंड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पायल ने पूछताछ के दौरान कहा कि उसके ब्‍वायफ्रेंड़ ने अपहरण की योजना बनायी थी ताकि वह इससे हासिल रकम से 10 लाख रुपये के कर्ज को चुका सके। इससे पहले भी पायल अपने ब्‍वायफ्रेंड़ को पैसे देने के लिए घर से 65,000 रुपये की आभूषण चुरायी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+