नाटो के खिलाफ आईसीसी से शिकायत करेगा गद्दाफी का परिवार

लेकिन यह स्पष्ट है कि नाटो के लड़ाकू विमानों ने गद्दाफी समर्थक उस वाहनों पर गोलाबारी जो सिरते से काफिले में जा रहे थे। पूर्व में गद्दाफी शासन के लिए कार्य कर चुके फ्रांस के वकील मर्केल सिकाल्दी ने कहा कि हेग स्थित आईसीसी में एक शिकायत दर्ज करायी जाएगी क्योंकि नाटो की ओर से काफिले पर किये गए हमले में सीधे रूप से गद्दाफी की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति की जानबूझकर हत्या करना जो जिनिवा समझौते के तहत सुरक्षित पकड़ा गया हो, आईसीसी के रोम संविधि की धारा आठ के तहत युद्ध अपराध है। उन्होंने कहा कि अभी वह यह नहीं कह सकते कि शिकायत कब दर्ज करायी जाएगी लेकिन कहा कि इसमें नाटो के कार्यकारी निकायों और नाटो के सदस्य देशों नेताओं को निशाना बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications