कश्मीर में आतंकवादियों ने किया ग्रेनेट से विस्फोट

उन्होंने कहा कि ग्रेनेड एक दुकान के बाहर फटा जिससे पांच नागरिक घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि संभवत वहां से गुजर रहे पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाया गया था लेकिन निशाना सटीक नहीं बैठा। यह ग्रेनेड हमला पिछले दिन श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हुए कुछ श्रृंखलाबद्ध हमलों के ठीक बाद हुआ है।
इस घटना की किसी भी आतंकवादी संगठन ने अब तक जिम्मेदारी नहीं ली है। इस घटना ने राजमार्ग के किनारे बसे इस शहर के लोगों में डर पैदा कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने अद्र्धसैनिक बलों की मदद से शीध्र ही घटनास्थल के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी, लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications