बच्चे को टीका नहीं लगवाया तो आएगा एसएमएस एलर्ट

दिल्ली (ब्यूरो)। लापरवाह महिलाओं के लिए यह खास खबर है। अगर आपने बच्चे को समय पर टीका नहीं लगाया या खुद टीका नहीं लगाया तो आपके पास एसएमएस आ जाएगा। लिखा होगा तुरंत टीका लगाए। सरकार ने यह आधुनिक सेवा जल्द ही शुरू करने जा रही है। फिलहाल डाटा भरने का काम चल रहा है। इसके तहत अब दिल्ली में गर्भवती महिलाओं और जन्म के बाद उनके बच्चे को एक यूनिक नंबर दिया जाएगा। इससे इनकी पहचान रखने और स्वास्थ्य सुविधा ने में सरकारी एजेंसियों को मदद मिलेगी। सरकार ने इसके लिए सर्वे भी शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि इस नंबर को वेबसाइट पर भी डाला जाएगा।

सरकार ने महिलाओं को गर्भ के समय और जन्म के बाद उनके बच्चों को एक विशेष नंबर देने की योजना बनाई है। यह कार्य एमसीटीएस यानी मैटरनल चाइल्ड टैकिंग सिस्टम के अंतर्गत किया जाएगा। इसके लिए सरकारी एजेंसियां फील्ड सर्वे कर रही हैं। सर्वे में उनका नाम, पता, पति का नाम, गर्भ की अवधि और संभावित प्रसूति की तिथि का डाटा शामिल होगा। डाटा जमा होने के बाद इसे कंप्यूटर पर डाला जाएगा।

उत्तर पूर्वी जिले के सीडीएम अशोक कुमार सक्सेना ने बताया कि इससे महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की तारीख आदि की सारी जानकारी इंटरनेट पर होगी। इसे कहीं भी कभी भी चैक किया जा सकेगा। यदि महिला अपने या बच्चे के टीकाकरण के लिए समय पर नहीं आती है तो उसे मोबाइल फोन पर एसएमएस भेजकर सूचित किया जाएगा। अगर महिला फिर भी टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच के लिए नहीं आती है तो आशा वर्कर उसके पते पर जाकर उसे ढूंढकर लाएगी। उम्मीद करनी चाहिए कि सरकार कि इतनी अच्छी कवायद के बाद कोई बच्चा दिल्ली में बिना टीका का नहीं रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+