अभी मौनव्रत जारी रखेंगे अन्ना हजारे

मौन व्रत मेरे शरीर को अंदर और बाहर से ठीक करने में मदद करता है। उन्होंने लिखा कि लोगों के साथ मौखिक बातचीत करना मेरे लिये काफी श्रमसाध्य है और यह मुझे काफी कमजोर बनाता है। मैंने अपनी शारीरिक स्थिति को देखते हुए फैसला किया है कि मौनव्रत जारी रहेगा। 74 वर्षीय गांधीवादी अन्ना हजारे ने 16 अक्तूबर से यहां अपने पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में आत्मशांति के लिये मौनव्रत धारण किया हुआ है।
हजारे का यह फैसला विवादों में फंसी टीम अन्ना की कोर कमेटी की बैठक के दो दिन पहले आया है। टीम अन्ना के खिलाफ ताजा विवाद किरण बेदी को लेकर है जिन पर अपने यात्रा बिल को बढ़ाकर लेने का आरोप है। अपने हालिया ब्लाग में अन्ना हजारे ने किरण बेदी का बचाव किया था। अब देखना यह है कि अन्ना हजारे मौनव्रत की आड़ में कबतब इस आरोप प्रत्यारोप के चंगुल से अपने आपको बचाते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications