मूर्तियों की तस्‍करी कर रहे तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार

Police
दिल्ली (ब्यूरो)। पुलिस ने मूर्तियों की चोरी कर उनकी तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन बांग्लादेशी तस्करों को पकड़ा है। अतिर रहमान शेख (27), फिरोज शेख (32) और अब्दुल्ला मंडल (39) बांग्लादेश के रहनेवाले हैं। अवैध तरीके से भारत में रहते हैं और मूर्तियां चुरा कर तस्करी के जरिए विदेशों में बेचते हैं। इनके कब्जे से भगवान श्रीकृष्ण की करीब दो सौ साल पुरानी दो मूर्तियों बरामद की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूर्तियों की कीमत चार करोड़ आंकी जा रही है। तीनों सैनिक फार्म में किसी डीलर को मूर्तियां सप्लाई करने आए थे।

दक्षिण जिला डीसीपी छाया शर्मा के अनुसार पुलिस ने तीनों को सैनिक फार्म इलाके से गिरफ्तार किया है। एक मूर्ति भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी मुद्रा है और दूसरी भगवान श्रीकृष्ण की साधारण मुद्रा में है। गिरोह का रहमान दस साल से वह गुड़गांव में रह रहा था। शुरुआती जांच से पता चला है कि इन मूर्तियों को तस्कर राजस्थान और मध्य प्रदेश से चुराकर लाए थे। एएसआई ने बताया है कि ये मूर्तियां 18वीं सदी की हैं। एक मूर्ति की कीमत दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। जिस अष्टधातु की ये मूर्तियां बनी हुई हैं उस अष्टधातु की क्वालिटी भी बहुत बढ़िया है।

पुलिस ने बताया कि तीनों तस्कर खुद को बंगाल के रहनेवाले बता रहे हैं, लेकिन पुलिस को आशंका है कि तीनों बांग्लादेशी हैं। अवैध तरीके से लंबे अरसे से भारत में रह रहे हैं।

ड्रग्‍स की तस्करी में पकड़ी गई महिला

पुलिस ने दो जगहों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से दस किलो अफीम और 50 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने रोहिणी के वीर अपार्टमेंट के पास नांगलोई निवासी ड्रग्स सप्लायर राजीव (31) और मधु (45) को गिरफ्तार कर 10 किलो अफीम बरामद किया है। बरामद अफीम की कीमत दस लाख आंकी गई है।

वहीं पुलिस ने बीएसएफ कैंप दक्षिणपुरी से असम निवासी मोहम्मद मफिद उल इस्लाम (25) और पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद अली (25) को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को 50 किलो गांजा मिला। दोनों ने बताया कि गांजा का खेप कटक से ट्रेन से लाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+