सरकार जानबूझकर टाल रही है नगर निकाय चुनाव: भाजपा

UP govt intentionally postpones city body elections: BJP
लखनऊ। न्यायालय के दखल के बाद भी निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की जा रही है। भाजपा ने इसे राज्य सरकार की साजिश बताते हुए कहा है कि सरकार जानबूझकर चुनाव टाल रही है। भाजपा ने कहा कि बसपा सरकार में आम मतदाताओं का सामना करने का साहस नहीं है। बसपा अपनी अलोकप्रियता से भयभीत है। सरकार इसी कारण जानबूझकर नगर निकाय के चुनाव टाल रही है।

भाजपा प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सरकार उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद चुनाव टालने के बहाने खोज रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिरकार सरकार ने नगर निकाय के कार्यकाल के पूर्ण होने की जानकारी के बावजूद पहले से ही चुनाव की तैयारियां क्यों नहीं की। दीक्षित ने कहा कि बसपा व सपा एक ही जैसे हैं। सपा सरकार ने भी नगर निकाय चुनाव टालने की पुरजोर कोशिश की थी, तब बसपा ने सपा को अलोकतांत्रिक बताया था। दीक्षित ने कहा कि सपा की ही तरह बसपा भी लोकतंत्र को नष्ट करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बसपा ने जो कुशासन किया है वह स्वयं ही उससे भयभीत है। अपनी संभावित हार से बचने के लिए वह चुनाव टालने का प्रयास कर रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व में भी राज्य सरकार ने अपनी हार से बचने के लिए नगरीय चुनाव दलविहीन कराने का विधेयक पारित किया था जिस पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगायी गयी थी। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने आम मतदाताओं के अधिकार को छीनते हुए सदस्यों द्वारा सीधे नगर पंचायत अध्यक्ष/महापौर का चुनाव कराने का कानून बनाने के तमाम उपाय किये थे। बसपा सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र नहीं मानती है। उसने उपपद पहले ही समाप्त कर दिये थे। जनप्रतिनिधियों के अधिकारों को घटाते हुए अपने प्रशासनिक अधिकारियों के अधिकार बढ़ाये। नगरीय निकाय को मिलने वाले विकास कार्य की धनराशि समयबद्ध नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि मायावती लोकतांत्रित व्यवस्था को नष्टi करने पर तुली हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+