संजय निरूपम के जो दांत बाहर हैं उसे तोड़ के अंदर कर दूंगा: उद्धव
मुंबई।
अपनी बेबाक बात के लिये राजनीति में जाने जाने वाले कांग्रेस के सांसद संजय निरूपम ने एक बार फिर परप्रांतीय बनाम मराठी संघर्ष खड़ा करने की कोशिश की है। अब अगर बात मराठी से जुड़ी हो तो शिवसेना भला कहां पीछे हटने वाला है। तो ऐसे में शिवसेना ने भी अपने अंदाज में संजय को जबाब दिया है। और जब बीएमसी चुनाव बिल्कुल सिर पर हों तो दो बड़े दलों के बीच चुनावी जंग में मर्यादा तो मिट्टी में मिली ही जाती है और ना ही कोई इसका ख्याल रखता है। id="toptextpromo">नागपुर
में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में संजय निरूपम ने कहा कि यूपी और बिहार के लोगों के बिना मुंबई नहीं चल सकती और अगर ये चाह दें तो पूरे शहर की रफ्तार को एक साथ रुकावा दें। संजय ने कहा कि दूध हम लाएं, पेपर हम डालें अगर यूपी-बिहारवालों ने एक दिन तय कर लिया कि आज भैया काम नहीं करेंगे तो मुंबई बंद हो जाएगी। चलना-फिरना बंद हो जाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ऐसे
में शिवसेना चुप बैठने वाली कहां थी। शिवसेना ने कार्याध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने फौरन संजय को निशाने पर लिया और फौरन एक कांफ्रेंस बुला डाली। मीडिया से मुखातिब होते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह तो सिर्फ कांग्रेस की जुबानी राजनीति है और अगर दम है तो वह एक दिन के लिये मुंबई को बंद करा के दिखा दें। उद्धव ने संजय को धमकी देते हुए कहा कि उनके जितने दांत बाहर है वो सब उनके मुंह में चले जायेंगे। कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है इसलिए ये फालतू बकबक की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications