प्रेमियों के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या

शिव कुमार को रास्ते से हटाने के लिए तीनों ने साजिश रची। भाड़े पर ट्रैक्टर ट्रॉली चलाने वाला शिव कुमार 2 मई की रात को जब काम से लौटा तो घर में पहले से ही मौजूद विंदर व नरेश ने दुपट्टे की डोरी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को कपड़े में लपेटकर विंदर ने ट्रॉली में डाला और छाजपुर के पास नाले में फेंक दिया।
मामले पर पर्दा डालने के लिए पिंकी ने आठ मरला पुलिस चौकी में 19 मई 2011 को अपने पति शिव कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिवकुमार के बड़े भाई भारत नगर निवासी कर्मवीर ने कुछ दिनों पहले पिंकी व उसके दो अन्य साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस की जांच तेज होने के बाद आरोपी पानीपत से भागने की फिराक में थे। पुलिस ने रविवार को संजय चौक से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications