5 लॉख डॉलर खर्च कर पाएं अमेरिका की नागरिकता

Invest 5 lakhs dollar and get American Citizenship
अगर आप भी अमेरिका में रहने का ख्‍वाब देख रहे हैं तो यह आपके लिए अच्‍छी खबर हो सकती है। अमेरिका अब अपने देश में ऐसा विधेयक लाने जा रहा है जिसके अनुसार अगर कोई विदेशी नागरिक उनके देश में 5 लाख डॉलर तक की प्रॉपर्टी खरीदता है तो उसे अमेरिका में रहने की अनुमति या वीजा दिया जाएगा। अमेरिका के दो सांसदों ने एक विधेयक पेश किया है जिसमें देश मे नया गृहस्वामी वीजा बनाने का आह्वान किया है।

यह प्रस्ताव उस पैकेज का हिस्सा है जिससे अंतरराष्टीय पर्यटकों के लिए अमेरिकी यात्रा आसान हो जाएगी। ऐसा ही एक कार्यकम पहले ही है जिसके तहत अगर कोई विदेशी नागरिक किसी अमेरिकी कारोबार में कम से कम पांच लाख डालर लगाता है और इससे कम से कम दस लोगों को रोजगार मिलता है तो उसे ग्रीन कार्ड मिलने की संभावना भी बढ जाती है।

न्यूयार्क के रिपब्लिकन सांसद चार्ल्‍स शूमेर ने इस विधेयक को संसद में रखा है। उन्होंने यह पहल उटाह के सांसद माइक ली के साथ की है। शूमेर ने कहा बहुत से लोग अमेरिका आना और यहां रहना चाहते हैं। इस विधेयक के तहत एक नया गृहस्वामी वीजा बनेगा जिसका हर तीन साल में नवीकरण होगा लेकिन इस प्रस्ताव से उनके नागरिक बनने का मार्ग प्रशस्त नहीं होता। इसके लिए पात्र होने के लिए व्यक्ति को रीयल इस्टेट में कुल मिलाकर कम से कम पांच लाख डालर का निवेश करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+