2 जी घोटाला : आज होगा गुनाहों का हिसाब, किसने कितना पाप किया

आपको बता दें कि 14 अक्टूबर को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी ने फैसला 22 अक्टूबर तक सुरक्षित कर लिया था। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से पूछा था कि आरोप तय किए बिना अभियुक्तों को कितने दिन जेल में रखा जाएगा। गौरतलब है कि 2जी मामले के आरोपी सात महीने से सलाखों के पीछे हैं, जबकि सीबीआई की अदालत ने अभी तक आरोप तय करने के सम्बंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। इसी बीच खबर आयी है कि डीएमके प्रमुख एम करूणानिधि आज अपनी बेटी से मिलने दिल्ली रवाना हो चुके हैं और वहां आज यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी से मिलेगें।
आपको बता दें कि 176 करोड़ क इस बड़े घपलेबाजी में ए.राजा और कनिमोझी सहित अन्य अभियुक्तों में राजा के पूर्व निजी सचिव आर.के. चंदोलिया, पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा और डीएमके द्वारा संचालित कलैगनार टी.वी. के प्रमुख शरद कुमार, बॉलीवुड फिल्म निर्माता करीम मोरानी, स्वान टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा, उनका रिश्तेदार आसिफ बलवा, उनके सहयोगी राजीव बी. अग्रवाल तथा यूनिटेक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा भी अभियुक्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications