अमेरिका -पाकिस्तान के रिश्ते सास-बहू जैसे, हिलेरी ने भी किया समर्थन

स्टार न्यूज के मुताबिक मैडम शाह ने कहा कि जिस तरह एक सास अपनी बहू से कभी खुश नहीं हो सकती है, चाहे बहू उसके लिए जान निकाल दें उसी तरह अमेरिका भी पाकिस्तान से कभी खुश नहीं हो सकता है। जिस पह हिलेरी ने मुस्कुरा कर कहा कि हां हम समझ गये कि हम सास हैं और पाकिस्तान क्या कहना चाहता है। लेकिन सास हमेशा यही चाहेगी कि ना उसकी बहू जब भी सास बनें तो वो अपनी बहू को कोई तकलीफ ना होने दें इसलिए कभी-कभी सास का रूख कड़ा हो जाता है।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी कई गतिविधियों के चलते अमेरिका उस से खासा नाराज चल रहा है। हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच में इन दिनों विश्वास की कमी है । लेकिन दोनों देशों मिलकर बातचीत करे तो स्थिति सुधर सकती है।
दो दिन के पाकिस्तान के दौरे पर आई हिलेरी क्लिंटन ने इस्लामाबाद में युवाओं की एक बैठक में कहा कि अमेरिका पाकिस्तान की मदद तो करता रहेगा लेकिन उसे नतीजों की भी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विश्वास की कमी के चलते दोनों तरफ के लोग निराश हुए हैं।हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि किसी भी देश की तरक्की के लिए अच्छी शिक्षा जरूरत होती है।। अगर पाकिस्तान अपनी शिक्षा व्यव्स्था को सुधार ले तो देश में बहुत कुछ परिवर्ततित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications