यूपी में भी नहीं गलेगी राहुल गांधी की दाल: राजनाथ सिंह

Rajnath Singh
लखनऊ। हिसार में लोकसभा के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उत्साहित भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निराशा ही हाथ लगेगी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राजनाथ सिंह कहना है कि एक नवम्बर में राहुल गांधी राज्य का दौरा तो करेंगे लेकिन लोगों के बीच कांग्रेस को लेकर फैली नाराजगी को वह दूर नहीं कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा में भी पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी और कांग्रेस चार सीटों पर सिमट कर रह गयी। श्री गांधी जिन इलाकों में भी प्रचार में गये उनमें सिर्फ एक सीट कांग्रेस जीत सकी है।

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी अब उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं और आगामी एक नवम्बर से अपनी पार्टी की शुरू होने वाली पांच यात्राओं में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कुछ भी कर लें लेकिन उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस का बिहार जैसा ही हाल होने वाला है। राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेता अभी तक यह मानने को तैयार नहीं हैं कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के हालात देखकर जनता भी कांग्रेस और उसका सहयोग करने वाली पार्टियों से निजात पाना चाहती है। भाजपा की जन स्वाभिमान यात्रा को जनता के मिल रहे समर्थन से पता चल रहा है कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है। राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस और बसपा दिखाने के लिये तो एक दूसरे का विरोध करती हैं लेकिन संकट के समय एक दूसरे के साथ खड़ी नजर आती हैं। उन्होंने बसपा को सम्पत्ति सरकार बताया और कहा कि राज्य की जनता अब सम्पत्ति सरकार से पिस रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ भाजपा ने सरकार बनाने का प्रयोग किया था जो पूरी तरह से विफल रहा। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की राजनैतिक भूल थी लेकिन पार्टी अब इस गलती को फिर नहीं दोहराना चाहती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+